Maharajganj

त्योहार व फसल कटाई के बाद पराली जलाने को लेकर एसपी ने फायर स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश।

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बुधवार को एसपी सोमेंद्र मीना ने आगामी त्योहार दशहरा, दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने व फसल कटाई के बाद पराली जलाने को रोकने  के उद्देश्य से फायर स्टेशन के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी  वीरसेन सिंह के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, के साथ-साथ फायर स्टेशन मे उपलब्ध अग्निशमन वाहनों की कार्यशीलता चेक की गयी तथा फायर कन्ट्रोल में लगे संचार उपकरणों व ड्यूटी पर तैनात फायरमैनो की तत्परता चेक करते हुए स्टोर में रखे उपकरणों व परिसर में उपलब्ध पानी की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ फायर स्टेशन मे नियुक्त कर्मचारियो की समस्याओं  के संबन्ध मे भी जानकारी ली गयी।जिसमे सभी कर्मचारियों द्वारा कुशलता दिखाई गई।  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी आगामी त्यौहार दशहरा / दीपावली में पूजा हेतु लगे पांडालों का निरीक्षण करते हुए पूरे जनपद मे सतर्क दृष्टि रखें।  फायर युनिटों को शहर क्षेत्र में व देहात क्षेत्र में इस प्रकार भ्रमणशील रखेंगे की कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल पहुंच सकें। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि धान की फसल कटाई के बाद पराली को जनता द्वारा न जलाने के संबन्ध में जागरुकता अभियान चलाते हुए  घटना होने पर तत्काल पहुंचकर आवश्यकतानुसार तत्परता से नियत्रंण किया जाये।

यह भी पढ़ें : कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 23.31% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित; यूपी-112 ने परीक्षा छूटने से बचाई अभ्यर्थी की उम्मीद